Grammar

Grammar the Gate of Success

Grammar

Grammar the Gate of Success

Day 3 Type of Sentence

वाक्य ( Sentences ) में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि वाक्यों से किसी भी भाषा को पहचाना व समझा जाता है। 

हमें सभी भाषाओं को बोलने या लिखने के लिए कुछ न कुछ शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ता है। वाक्य का मतलब किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी बात को समझाने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उसको वाक्य कहते हैं। आइये वाक्य के प्रकार को समझते हैं। 

3 Types of Sentences in English. 

1. कथनवाचक वाक्य ( Assertive Sentences )

ऐसे वाक्य जिसमे कोई सामान्य बात का वर्णन होता है, इस तरह के वाक्य को कथनवाचक वाक्य कहते हैं। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक वाक्य दोनों कहे जा सकते हैं।

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

  •  दीपिका मेरी बहन है।
  • Deepika is my sister.
  •  मैं स्कूल जाता हूँ।
  •  I go to school.
  • निशा बजार जा रही है।
  • Nisha is going to the market.

2. प्रश्नवाचक वाक्य ( Interrogative Sentence ) 

ऐसे वाक्य जिसमे किसी को या किसी से प्रश्न पूछा जाता है, वह वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है, और अंत में हमेशा प्रश्नवाचक चिन्ह ? का इस्तेमाल करते हैं। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक वाक्य दोनों कहे जा सकते हैं।

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

  • आप कहाँ जा रहे हो ?
  • Where are you going ?
  •  तुम स्कूल कब जाते हो ?
  •  When do you go to school ?
  •  तुम्हारा नाम क्या है ?
  •  What is your name ? 

3. आज्ञावाचक वाक्य ( Imperative Sentences ) 

ऐसे वाक्य जिसमें कहे वाक्य का अर्थ आज्ञा, प्रार्थना या आदेश को व्यक्त करता है, वह वाक्य आज्ञावाचक वाक्य कहलाता है। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक वाक्य दोनों कहे जा सकते हैं।

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

  • यहां से बाहर जाओ। ( आदेश )
  •  Get out of here ।
  • तुम्हे स्कूल जाना पड़ेगा। ( आज्ञा )
  • You have to go to school.
  •  तुम्हे यहां से जाना चाहिए। ( प्रार्थना )
  • You should go from here.

4. विस्मयादिबोधक वाक्य ( Exclamatory Sentences )

ऐसे वाक्य जिसमे हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है जैसे ख़ुशी, दुःख, हैरानी, डरना, धमकाना आदि तरह के वाक्य को व्यक्त करते हैं, वह वाक्य विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाते हैं।

आइये उदाहरण के द्वारा समझें 

  • वाह ! क्या सुन्दर लड़की है।
  •  Wow ! What a beautiful girl.
  •  भगवान आपको आशीर्वाद दे !
  • God bless you!
  • क्या बकवास है !
  •  what rubbish !
Day 3 Type of Sentence
Scroll to top